हजारों कार्यकर्ता होंगे रैली में शामिल

यमुनानगर— भारतीय जनता पार्टी मंडल छछरौली की बैठक छछरौली रैस्ट हाऊस में आयोजित की गई। भाजपा छछरौली मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा स्पीकर चौधरी कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को जींद में युवा हुंकार रैली में पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विचारों को सुनने के लिए जगाधरी विधानसभा हल्के से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रवाना होंगें। विस अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि जींद रैली हेतु प्रत्येक वर्ग में भारी उत्साह का माहौल है। स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने जींद रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए रैली को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई व कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संयम में रहते हुए व हैल्मेट का प्रयोग करते हुए रैली के लिए चलना है, विस अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओ को सुबह का नाश्ता जगाधरी अनाज मंडी में व आगे पुंडरी में खाने का इंतजाम होगा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 15 फरवरी को सुबह सात बजे जगाधरी अनाज मंडी से विस अध्यक्ष कंवरपाल व उनके नेतृत्व में जींद रैली के लिए चलेंगें। भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर से हरियाणा बीजेपी 2.0 ऐप को डाउनलोड करके कार्यकर्ता रैली से संबंधित अपडेटस अपलोड कर सकते है। उन्होंने कहा कि रैली के लिए जा रही प्रत्येक मोटरसाइकिल पर चालक के साथ एक पार्टी कार्यकर्ता भी जाएंगे।