इराक मसले पर सदन को गुमराह करने के आरोप गलत

नई दिल्ली — इराक में मारे गए 39 भारतीयों की खबर पर देश को गुमराह करने के विपक्ष के आरोपों पर विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। श्री सिंह ने कहा कि सदन को गुमराह करने का आरोप गलत है और विपक्ष का काम है विरोध करना। उन्होंने यह भी कहा कि अगवा लोगों की जानकारी के लिए सरकार की तरफ से बहुत सक्रियता दिखाई गई और हर जरूरी सावधानी का ख्याल रखा गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रक्रिया में वक्त लगता है। सुषमा जी ने सदन में कहा था कि जब तक पुख्ता तौर पर प्रमाण नहीं मिलेंगे तब तक अगवा भारतीयों को मृत घोषित नहीं किया जाएगा। हमने पूरे प्रमाण जुटाए और उसके बाद ही मृत्यु की पुष्टि की। विपक्ष को गुमराह करने के आरोप गलत हैं। विपक्ष का काम ही है विरोध करना इसलिए वो विरोध कर रहे हैं।