उषा को महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड

घुमारवीं — सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर छत पंचायत की प्रधान उषा ठाकुर को महिला शक्ति शिरोमिण अवार्ड से नवाजा जाएगा। उषा ठाकुर को यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्त्वावधान में नई दिल्ली में दिया जाएगा। महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड के लिए उषा ठाकुर का चयन इंडो-नेपाल समरसता एवं महिला शक्ति शिरोमणि अवार्ड कार्यक्रम में मंच की संचालन ने प्रतिभा के रूप में किया है। उषा ठाकुर को इस अवार्ड के लिए चयनित होने पर क्षेत्र में खुशी है। जानकारी के मुताबिक घुमारवीं की छत पंचायत की प्रधान उषा ठाकुर सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उषा ठाकुर अब तक कई बेटियों की शादी करवा चुकी हैं।