भाजपा सांसदों को जवाब देना ही होगा

ऊना – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने कहा है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और मजबूत किया जाएगा। ‘हिसाब दें सांसद, जवाब दें सांसद’ अभियान के तहत रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत डंगोली में तीसरे चरण के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से भाजपा सासंद हैं, जिसके चलते भाजपा को जवाब देना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि कांग्रेस में कोई भी गुटबाजी नहीं है, लेकिन भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। इस दौरान ऊना सदर विधायक सतपाल रायजादा, विवेक विक्कू, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र धर्माणी, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, अखिल भारतीय असंगठित कामगार संगठन के चेयरमैन सुरेंद्र चौहान, प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन सुरेश कुमार, प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रदेश सचिव अतुल कड़ोहता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।