मनजीत को परिवहन मजदूर संघ की कमान

 चंबा —हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की चंबा जिला इकाई की कमान मनजीत सिंह ठाकुर को सौंपी गई है। साथ ही पवन कुमार को सचिव का दायित्व सौंपा गया है। इकाई का गठन हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर की देखरेख में किया गया। इसके अलावा राजेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीतम सिंह व राजकुमार उपाध्यक्ष, रमेश चंद संगठन मंत्री, वीरेंद्र सहगल प्रेस सचिव, चैन लाल कार्यालय सचिव, सरवन कुमार मुख्य सलाहकार, अनूप कुमार कोषाध्यक्ष और संदीप राणा को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमल सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह, दिलावर सिंह, जोगिंद्र सिंह, उमेश, राजेश, जसवीर सिंह, पुरुषोत्तम, काकू राम, शशिपाल व बांकू राम को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर इकाई में स्थान दिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने नवनिर्वाचित इकाई के पदाधिकारियों को संगठन को मजबूती देकर कर्मचारियों को प्रदेश कार्यसमिति के समक्ष रखकर हल करवाने में अहम रोल अदा करने को कहा है। उन्होंने नवनिर्वाचित इकाई के पदाधिकारियों को बधाई भी दी है।