करंट से झुलसे कर्मी की मौत

शिमला — बिजली का करंट लगने से बोर्ड के एक तकनीकी कर्मचारी के झुलसने से उसकी मृत्यु हो गई है। करीब एक महीने पहले शिमला के पड़ेची में यह हादसा हुआ था, जिसमें काम करते हुए लाइनमैन पूर्ण चंद को करंट लग गया। इसके बाद कर्मचारी उपचाराधीन था। तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रधान मोहन ठाकुर ने इस कर्मचारी के दुखद निधन पर गहरा दुख जताया है। तकनीकी कर्मचारी यूनियन के प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन यह मामले गंभीरता से ले और ऐसे कर्मचारियों के परिवारों को आश्रय देने के लिए तुरंत कदम उठाए। फील्ड में तकनीकी कर्मचारियों की कमी के चलते उनके साथ दुर्घटनाएं पेश आ रही हैं।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!