कर्मचारी संघ की सरदारी की तैयारी

विनोद ठाकुर ने कर्मचारी नेताओं संग सीएम से की मुलाकात

 मंडी— अलग-अलग धड़ों में बटे अराजपत्रित कर्मचारी महांसघ की ओर से अब तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने सरदारी के लिए दावेदारी ठोंक दी है। इसके लिए कई जिलों के कर्मचारी नेताओं ने विनोद ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की गोहर इकाई के प्रधान दयाराम व समस्त कार्यकारिणी ने प्रदेश में विनोद ठाकुर व जिला में रूप लाल को समर्थन देने का ऐलान किया है। जिला अराजपत्रि कर्मचारी महासंघ तदर्थ कमेटी के प्रेस सचिव अनिल कुमार ने कहा कि विनोद ठाकुर को कर्मचारियों का समर्थन प्राप्त है और पिछले पांच साल से वह कर्मचारी वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में विनोद ठाकुर के अलावा मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर व विभागीय संगठनों के सदस्यों में रूप लाल, वेद प्रकाश, अश्वनी, हरीश ठाकुर, चमन लाल, नवल किशोर शर्मा, राजेश शर्मा, मुरारी लाल, दया राम, अनिल कुमार, प्रताप ठाकुर, यदुपति, मनोहर लाल, सुरेश कुमार, मदन लाल, प्यारे लाल, राजकुमार, अतुल शर्मा, हमीरपुर से सुमन बन्याल, रवि पठानिया, रणवीर, राकेश चंदेल, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, जिला कुल्लू से दिले राम, राजेंद्र शर्मा, नील चंद, कमला ठाकुर, प्रदेश आयुर्वेदकि फार्मा महासंघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, प्रदेश बहु-उद्देश्यीय एवं सुपरवाइजर संघ के अध्यक्ष हरीश ठाकुर, प्रदेश प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष प्रेम सिंह भरमौरिया, जिला कुल्लू पूर्व अध्यक्ष बालक राम आदि शामिल थे। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कर्मचारियों को अंतरिम राहत व महंगाई भत्ता देने पर धन्यवाद किया।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!