खेलों में मेडल लाने पर सम्मानित

हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने पंचकूला में नवाजे खिलाड़ी

पंचकूला— हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस संधू ने पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित पुलिस मुख्यालय में राष्ट्र मंडल खेलों में एक स्वर्ण व तीन रजत पदक जीतने वाले हरियाणा पुलिस के चार खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। डीजीपी द्वारा स्वर्ण पदक विजेता को पांच लाख का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में हरियाणा पुलिस के जो खिलाड़ी स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक लेकर आएंगे। उन्हें क्रमशः 10 ,  सात व पांच लाख रुपए हरियाणा पुलिस विभाग की ओर से देकर सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए संधू ने बताया कि इन राष्ट्र मंडल खेलों में खिलाडि़योंं का हिस्सा लेना ही गर्व की बात है। इनमें हिस्सा लेने के लिए हमारे खिलाड़ी कडी मेहनत करते हैं । इन खेलो में हरियाणा पुलिस के 4 खिलाड़ी जिन्हें हरियाणा सरकार द्वारा खेल नीति के अंतर्गत भर्ती किया गया था। खेलो मे अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करके पूरे देश का नाम रौशन किया है। पदक जीतकर लाने वालों में क्रमशः विकास कृष्ण उपण्पुलिस अधीक्षक ने बोक्सिंग में  स्वर्ण पदक प्राप्त किया । इसी के साथ-साथ रजत पदक विजेता उप निरीक्षक मौसम खत्री ;रैस्लिंग महिला उप निरीक्षक बबीता फोगाट ;रैस्लिगं महिला उपनिरीक्षक सीमा अंतिल डिस्कस थ्रौ का नाम शामिल है। इन खिलाडि़यों ने पदक जीतकर न केवल हरियाणा पुलिस का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। पुलिस महानिदेशक ने इस अवसर पर समस्त हरियाणा पुलिस की तरफ  से इन खिलाडि़य़ों को मुबारकबाद दी और पुलिस विभाग की तरफ से स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण को पांच लाख रुपए का पुरस्कार व रजत पदक विजेता मौसम खत्री,  बबीता फोगाट तथा सीमा अन्तिल को 3.3 लाख रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!