चंडीगढ़ सेक्टर 4 में मनाई  परशुराम जयंतीं

पंचकूला— भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा और श्री ब्राह्मण सभा जिला पंचकूला द्वारा भगवान परशुराम जयंती सेक्टर 4 में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राजगुरु मठ पीठाधीश्वर काशी वाराणसी के स्वामी अनंतानंद सरस्वती रहे। जिन्होंने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ के प्रधान जितेंद्र शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान टीआर शर्मा, महासचिव संजय पंडित ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र शर्मा ने कहा कि परशुराम राजा प्रसेनजित की पुत्री रेणुका और भृगुवंशीय जमदग्नि के पुत्र थे। वे विष्णु के अवतार और शिव के परम भक्त थे। इन्हें शिव से विशेष परशु प्राप्त हुआ था। इनका नाम तो राम था, किन्तु शंकर द्वारा प्रदत्त अमोघ परशु को सदैव धारण किए रहने के कारण ये परशुराम कहलाते थे। इससे पूर्व हवन यज्ञ के बाद महिला मंडल सेक्टर 4 एवं सेक्टर 14 द्वारा भगवान परशुराम संकीर्तन किया। इसके उपरांत प्रयास ग्रुप की भजन गायिका सुषमा शर्मा ने लोगों को भजन सुनाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर रविंद्र शर्मा, प्रधान जितेंद्र शर्मा, संरक्षक संजय राय, महासचिव महावीर शर्मा, अनिल कौशिक भी उपस्थित थे। लोगों ने भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान स्केटिंग में गोल्ड मेडल जीतने मन्नत शर्मा को सम्मानित किया। दो गरीब कन्याओं को पढ़ाने का  भी निर्णय लिया।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!