जल्द शुरू की जाए क्लर्क भर्ती प्रक्रिया

शिमला – हिमाचल प्रदेश सीमित सीधी भर्ती कर्मचारी संगठन (एलडीआर) ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर के अध्यक्ष व सचिव से एलडीआर लिपिक भर्ती  के लिए अधिसूचित किए पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एलडी चौहान व महासचिव गोपाल सिंह वर्मा ने कहा कि आठ फरवरी को अधिसूचित किए गए एलडीआर कोटे के लिपिक पदों के लिए अभी तक भर्ती प्रक्रिया पूरी न होने से अभ्यार्थियों में निराशा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य विभागों में भी रिक्त पड़े लिपिकों के पदों पर भी समय रहते भर्ती न होने से सरकारी कार्य की गति अवरुद्ध हो रही है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!