बुजुर्ग ने लूटी नाबालिग की आबरू

मकलोडगंज का वाकया; आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

धर्मशाला— पर्यटक नगरी मकलोडगंज के एक क्षेत्र की नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के आरोप बुजुर्ग पर लगे हैं। आरोप है कि बुजुर्ग नाबालिग से पिछले तीन-चार माह से दुष्कर्म कर रहा था। इस बारे  में किसी को भी बताने पर आरोपी पीडि़ता को जान से मारने की धमकियां भी देता था। अब युवती ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना मकलोड़गंज में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है तथा मामले की जांच कर जा रही है। जानकारी के अनुसार मकलोडगंज का एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर चार माह तक एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस थाना मकलोडगंज के तहत पड़ने वाले एक क्षेत्र में नाबालिग पीडि़ता अपने दादा तथा अन्य रिश्तेदारों के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है, जबकि माता कहीं बाहर रहती है। क्षेत्र के ही एक बुजुर्ग ने नाबालिगा के साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि पिछले तीन-चार माह से आरोपी ने नाबालिगा के साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने इस बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। फिर पुलिस थाना में पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को  गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।  उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस थाना मकलोडगंज में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!