भांगड़ा करते दिखे क्रिस गेल

नई दिल्ली— दुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार वेस्टइंडीज के क्रिस गेल आईपीएल-11 में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते नजर आएंगे। इसके लिए फैंस के अलावा वह खुद भी काफी एक्साइटेड हैं। गेल इस प्रतिष्ठित लीग में खेलने के लिए जल्द भारत आने वाले हैं। इससे पहले ही गेल पंजाबी रंग में रंग गए हैं। गेल ने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है।