मुख्यमंत्री ने दी बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून— मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि बैसाखी परिश्रम के प्रतिफल के साथ ही हर्ष ओर उल्लास का भी पर्व है। यह उत्साह व भाईचारे का भी त्यौहार है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं तथा किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। यह लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि व प्रसन्नता की कामना की है।

जीवनसंगी की तलाश हैतो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें– निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन करे!