राहुल सांकृत्यायन

महापंडित राहुल सांकृत्यायन (जन्म 9 अप्रैल, 1893; मृत्यु 14 अप्रैल, 1963) को हिंदी यात्रा साहित्य का जनक माना जाता है। वह एक प्रतिष्ठित बहुभाषाविद थे और 20वीं सदी के पूर्वार्ध में उन्होंने यात्रा वृत्तांत तथा विश्व-दर्शन के क्षेत्र में साहित्यिक योगदान किए। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिंदी साहित्य में युगांतरकारी माना जाता है, जिसके लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक भ्रमण किया था…