एक वोट से गिर गई थी वाजपेयी सरकार

साल 1998 में लोकसभा चुनाव हुए थे। चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था, लेकिन अन्नाद्रमुक की मदद से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने केंद्र में सरकार बनाई। 13 महीने बाद अन्नाद्रमुक ने अपना समर्थन वापस ले लिया और सरकार अल्पमत में आ गई। विपक्ष की मांग पर राष्ट्रपति ने सरकार को अपना बहुमत साबित करने को कहा। संसद में फ्लोर टेस्ट हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिर गई। किसी को ऐसा होने की उम्मीद नहीं थी, जिस एक वोट से सरकार गिरी वह वोट था ओडिशा के मुख्यमंत्री गिरधर गमांग का। गमांग उस समय ओडिशा के मुख्यमंत्री थे और सांसद भी। वह इस फ्लोर टेस्ट में अपना वोट डालने विशेष रूप से दिल्ली आए थे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!