चार साल पर भाजपा का जश्न, कांग्रेस का प्रदर्शन

दस दिन में जनता की दिक्कत दूर, बेरोजगारों को कर्ज

शिमला— मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि ‘जनमंच’ कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित किए जाएंगे। जनता की शिकायतों का दस दिन के भीतर निपटारा किए जाने के लिए डेडलाइन तय की गई है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शनिवार को पीटरहॉफ में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर की। उन्होंने कहा कि मंत्रियों व सरकार के चुने हुए प्रतिनिधियों को प्रत्येक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनानी होगी। जनमंच योजना से लोक शिकायतों के निवारण में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से न केवल लोगों के लिए आरंभ की गई कल्याणकारी योजनाएं समय पर सुनिश्चित होंगी, बल्कि इससे वांछित परिणाम प्राप्त होने भी सुनिश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि जनमंच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रबार आयोजित किए जाएंगे और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि इनका गठन निर्वाचन क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों में किया जाए, ताकि वहां के लोगों की शिकायतों का निवारण उनके घर के नजदीक सुनिश्चित हो सके। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.  प्रेम कुमार धूमल, मंत्री किशन कपूर, सरवीण चौधरी,डा. रामलाल मार्कंडेय, विपिन परमार, गोविंद ठाकुर, डा. राजीव सहजल, सांसद वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा तथा अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायकगण, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, मनीषा नंदा बीके अग्रवाल तथा रामसुभग सिंह, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, उपायुक्त एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!