धूमल के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली

शिमला— पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ मानहानि के मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला की अदालत द्वारा पारित सम्मनिंग आदेशों को हाई कोर्ट के समक्ष चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई 29 जून तक टल गई है। मामले में प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई पर फिलहाल रोक लगा रखी है। शिमला सीजेएम की अदालत में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रेम कुमार धूमल, अरुण धूमल और अनुराग ठाकुर के विरुद्ध आपराधिक मानहानि का यह मामला दर्ज करवा रखा है। हाई कोर्ट के समक्ष दलील दी गई है कि पहले प्रार्थी वीरभद्र सिंह ने प्रेम कुमार धूमल और अरुण जेटली के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया था, लेकिन 27.5.2014 को अरुण जेटली के खिलाफ मामला वापस ले लिया गया था।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!