पांवटा के अजौली में खुद को मारी गोली, जख्मी

पांवटा साहिब— पांवटा साहिब के अंजौली गांव के एक व्यक्ति ने नशे में धुत्त होकर खुद पर ही गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गनीमत रही कि टोपीदार बंदूक में छर्रे नहीं थे केवल बारूद भरा था, जिस कारण उसकी जान बच गई। बंदूक से निकले बारूद से उसकी छाती और बाजू भी जल गई।   पांवटा के सिविल अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रताप सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी अजौली पांवटा अपने घर में अकेला था। इस दौरान पहले उसने शराब का सेवन किया और इसके बाद घर रखी बंदूक निकाली और बाथरूम में चला गया। वहां पर उसने बंदूक का अपनी तरफ मोड़कर बंदूक चला दी। धमाके की आवाज सुनकर परिजन वहां पहुंचे और 108 एंबुलेंस को फोन उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर इसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि आरोपी की दो पत्नियां हैं। एक सिरमौरी ताल में रहती है। वह अजौली में दूसरी  पत्नी के साथ रहता है।  डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बंदूक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!