मोदी कैबिनेट में फेरबदल

स्मृति ईरानी से छिना सूचना प्रसारण मंत्रालय, राज्यवर्धन सिंह राठौर को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली— मोदी कैबिनेट में सोमवार शाम को बड़ा फेरबदल किया गया है। अरुण जेटली की खराब तबीयत को देखते हुए पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय के साथ-साथ वित्त मंत्रालय का भी अस्थायी प्रभार दे दिया गया है। स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार वापस लेकर राज्यवर्धन सिंह राठौर को इसका जिम्मा सौंप दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले राज्यवर्धन सिंह राठौर के पास राज्य मंत्री का ही दर्जा था। सोमवार को एम्स में अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जेटली की अनुपस्थिति में काफी अहम वित्त मंत्रालय का काम प्रभावित न हो इसे देखते हुए पीयूष गोयल को इसकी अतिरिक्तजिम्मेदारी दे दी गई है। जेटली के ठीक होने तक पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। स्मृति ईरानी के पास अब कपड़ा मंत्रालय का ही प्रभार रहेगा। आपको बता दें कि अरुण जेटली का सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी पर – निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!