रेणुकाजी में 14 लड़कियों को फूड प्वाइजनिंग 

एकल विद्यालयों के कैंप के दौरान आईं चपेट में

रेणुकाजी,ददाहू— रेणुकाजी के कुब्जा पैवेलियन में आयोजित एकल विद्यालय के सात सात दिवसीय शिविर के दौरान यहां  दर्जन भर लड़कियों को फूड प्वाइजनिंग के तहत उल्टी दस्त होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार यहां शिमला प्रभाग के 40 एकल विद्यालयों के आचार्यों का प्रक्षिक्षण शिविर चल रहा है। जिसमें शिमला, सोलन व सिरमौर के लड़के और लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान भोजन लेने के बाद अचानक ही गुरुवार को 14 लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें उल्टी-दस्त व सिर-चकराने की शिकायत रही।  सीएमओ सिरमौर डा. संजय शर्मा को फोन पर जानकारी दी जिसके बाद 14 लड़कियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया।  उधर सीएमओ सिरमौर डा. संजय शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान 14 लड़कियों को फूड प्वाइजनिंग के चलत अस्पताल लाया गया था, एक टीम को रेणुकाजी भी भेजा गया जहां टीम कारणों का निरीक्षण कर रही है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई हो पाएगी। उधर शिमला प्रभाग की संयोजक रक्षा देवी ने बताया कि सभी लड़किया ठीक हैं तथा शिविर में स्वयं ही भोजन बना कर दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार फूड प्वाइजनिंगकी शिकार सभी लड़कियां 19 से 21 साल के बीच की है।

अपने सपनों के जीवनसंगी को ढूँढिये भारत  मैट्रिमोनी परनिःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!