आयुर्वेद अपनाओ

अभिषेक कुमार

आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। यह ऋग्वेद से ही उत्पन्न हुआ माना जाता है। ऋग्वेद हिंदू धर्म का सबसे प्राचीनतम ग्रंथ है, जिसे कई ऋषि-मुनियों द्वारा लिखा गया  था। आयुर्वेद ऐसा प्राचीनतम साधन है, जिसमें दी गई कुछ विधियों का प्रयोग करके हम रोगमुक्त रह सकते हैं। आयुर्वेद जीवन के लिए एक वरदान माना गया है, क्योंकि इसमें हर बीमारी का इलाज जड़ी-बूटियों द्वारा संभव हुआ है। आयुर्वेद इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि जिन बीमारियों का इलाज विज्ञान के पास नहीं है, उनका इलाज आयुर्वेद कर सकता है। यह भी नहीं नकारा जा सकता है कि कुछ गंभीर बीमारियों का इलाज आयुर्वेद से नहीं होता। आयुर्वेद और विज्ञान एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, लेकिन लोगों को एलोपैथिक दवाइयों को छोड़कर आयुर्वेद को अपनाना चाहिए, ताकि भारत को दवाइयों के लिए जो करोड़ों रुपए विदेशियों को देने पड़ते हैं, वह नहीं देने पड़ेंगे, जिससे भारत की आर्थिक व्यवस्था मजबूत बनेगी