कंबोडिया के प्रिंस जख्मी, पत्नी की मौत

नोम पेन्ह – कंबोडिया में नोम पेन्ह के सिंहानोकविल्ले प्रांत में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में कंबोडिया के राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी पत्नी की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में राजकुमार की पत्नी को गंभीर चोटें आईं और उनका निधन हो गया। 74 वर्षीय राजकुमार नोरोडोम रनारिद्ध को इलाज के लिए विमान से नोम पेन्ह के एक अस्पताल ले जाया गया. जबकि 39 साल की पत्नी ओक फल्ला की मौत हो गई है। हादसा प्रे नोप जिला में सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ, जब विपरीत दिशा से आ रही एक टैक्सी ने राजकुमार की कार को टक्कर मार दी। टैक्सी में सवार पांच यात्री भी घायल हुए हैं। पुलिस प्रमुख चुओन नारिन ने कहा कि रनारिद्ध के स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन को विपरीत दिशा में चलने वाली टैक्सी ने मारा था। चुओन नारिन ने कहा कि राजकुमार को नोमोक्रेटर में आपातकालीन बचाव करके अस्पताल में ले जाया गया। वह गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन वह ठीक हो जाएंगे।