कर्नाटक कैबिनेट पर रार खत्म

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन का ऐलान, 2019 लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे साथ

बंगलूर— कांग्रेस और जेडीएस ने शुक्रवार की इस बात की घोषणा की है कि वे 2019 का लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। दोनों पार्टियों की तरफ से कर्नाटक की गठबंधन सरकार में मंत्रालय बंटवारे का भी आधिकारिक तौर पर ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सभी चीजों का निपटारा कर लिया गया है। कांग्रेस के पास गृह, राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई जैसे महत्त्वपूर्ण विभाग रहेंगे, वहीं जेडीएस के पास वित्त, पर्यटन, पीडबल्यूडी, शिक्षा और ट्रांसपार्ट विभाग रहेगा। सूत्रों के मुताबिक कुमारस्वामी ने वित्त विभाग अपने पास ही रखे जाने की मांग की थी, जिसे अब कांग्रेस ने मान लिया है।

छह को विस्तार

कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन मंत्रिमंडल का विस्तार छह जून को किया जाएगा। राज्यपाल से चर्चा के बाद विस्तार की तिथि छह जून रखी गई।

ऐसे बंटेंगे विभाग

शुक्रवार को कर्नाटक में मंत्रालयों का बंटवारा हुआ, जिसमें कांग्रेस को 22 मंत्रालय, जबकि जेडीएस को 12 मंत्रालय मिले। जेडीएस के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी होगी।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!