किसानों के विकास से ही देश की तरक्की

शिमला — किसानों के विकास से ही देश का विकास जुड़ा है। जब किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा, कृषि लागत कम होगी और तैयार उत्पाद स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक होगा, तभी विकास सही अर्थों में आगे बढ़ेगा। ये शब्द राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भारतीय उद्योग संघ की हिमाचल इकाई द्वारा आयोजित सीआईआई हिमाचल एप्पल कान्क्लेव-2018 की अध्यक्षता करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शून्य लागत प्राकृतिक कृषि को लेकर अभियान आरंभ किया गया है। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए 25 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!