जीएसटी से जुड़ने के बाद ही घटेंगी पेट्रोल कीमतें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा बोले, ईंधन के दाम व्यवस्थित करने में जुटी मोदी सरकार

शिमला— भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि प्रदेश की पांच माह की जयराम सरकार ने न छुट्टी ली और न ही आराम किया। शपथ ग्रहण के बाद जयराम ठाकुर जनसेवा में जुट गए। शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि पेट्रोल को जीएसटी से जोड़ने के बाद ही इसकी दर कम हो सकती है। डॉलर और रुपए के अंतर के कारण इनके दामों में वृद्धि हो रही है। बावजूद इसके मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों को व्यवस्थित करने में जुटी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विदेश में छुट्टियों के बाद देश की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए वह हास्यस्पद बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों का प्रस्तावित महागठबंधन उनके अपने फायदे के लिए है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘मेड इन इंडिया’ के दावों को हस्यास्पद बताया। गठबंधन पर पूछे गए सवाल  पर संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा ने किसी भी पार्टी के साथ बड़े गठबंधन का रास्ता नहीं अपनाया। गठबंधन का आधार देश की परिस्थितियां होनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से विपक्ष का गठबंधन हो रहा है, उससे साफ है कि उसमें शामिल हो रहे दलों के निजी फायदे ज्यादा अहम हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को कैसे दोगुना किया जाए, इसके लिए नीति बनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में किसानों की आय को कैसे दोगुना किया जाए, इसके लिए नीति बनाई जा रही है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत लागू करने वाले फार्मूले पर काम करते हुए देश किसान बागवानों को लाभ दिया है।

सरकार-संगठन को पक्ष रखने का हुनर जरूरी

शिमला— प्रदेश भाजपा मीडिया एवं आईटी विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला पार्टी मुख्यालय दीपकमल शिमला में हुई, जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विशेष अतिथि के रूप से शिरकत की। बैठक में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता संगठन की जिह्वा है, लाउडस्पीकर नहीं। सभी कार्यकर्ताओं का दृष्टिकोण एवं भूमिका प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के क्षेत्र में कौशलपूर्ण एवं सजगता के साथ-साथ विषयों की स्पष्टता एवं श्रेष्ठता अनुरूप होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं संगठन और सरकार का पक्ष रखने का हुनर आना चाहिए।

घर-घर पहुंचाएं उपलब्धियां

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक अलग तरह की क्लास खड़ी हुई है, जो राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों से अलग है। हमें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाना है तथा लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाना है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!