तनाव से मुक्ति  देता है योग

नारायणगढ़ —आज के युग में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। महिलाएं घर में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाकर नौकरी, बिजनेस आदि की तरफ भी तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं, लेकिन इन सबमें उनका स्वास्थ्य कहीं न कहीं प्रभावित हो रहा है तथा योगा द्वारा वे अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ मन को भी स्वस्थ रख सकती हैं। यह जानकारी प्राइम जिम की योगा इंस्ट्रक्टर चंचल भसीन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के दौरान युवतियों को दी। इस मौके पर युवा भारत पतंजली योगपीठ मंडल प्रभारी सुरेंद्र सैणी ने महिलाओं एवं युवतियों को योग की विभिन्न क्रियाएं करवाइर्ं। इस मौके पर कईर् महिलाओं ने विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इस अवसर पर  योग इंस्ट्रक्टर ने महिलाओं को योग के लाभों के बारे में बताया तथा उन्होंने उन्हें नियमित योग करने का आग्रह किया । उन्होंने कहा कि महिलाएं नियमित योगा से अपने आप को तथा अपने परिवार को स्वास्थ्य रख सकतीं हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे योगा दिवस पर सभी को योग के लाभों के बारे में बताएंगी तथा परिवार के सभी लोगों को इसके महत्त्व के बारे में जागृत करेंगी।