धड़ों में बंटा स्कूल प्रवक्ता संघ एक

रामकृष्ण मार्कंडेय को कार्यकारी अध्यक्ष की कमान, नई राज्य कार्यकारिणी भी जल्द

सुंदरनगर— दो धड़ों में बंटा 16 हजार प्रवक्ताओं के प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का गुरुवार को सुंदरनगर में एका हो गया। हाल ही में 27 मई, 2018 को हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ के निर्विरोध चुने गए प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गुरुवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदरनगर में मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें प्रवक्ता संघ के दोनों अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर व रामकृष्ण मार्कंडेय के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रवक्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। प्रवक्ता संघ के दूसरे धड़े के प्रबल नेता रामकृष्ण मार्कंडेय ने अपनी पूरी टीम के साथ यह सहमति जताई कि वह आगामी तीन वर्षों के लिए केसर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में काम करेंगे तथा संगठन के लिए भरपूर सहयोग देंगे। वहीं रामकृष्ण मार्कंडेय को संघ में कार्यकारी अध्यक्ष के पद की ताजपोशी दी गई। संघ के दोनों नेताओं ने हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ को मजबूत बनाने और प्रवक्ता कैडर की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए एकजुटता दर्शाई है। दोनों गुटों के नेताओं ने अपनी मांगों को सरकार में गंभीरता से पहुंचाने के लिए एकजुटता का निर्णय लिया। गत सप्ताह प्रवक्ता सिंह संघ की एक टीम केसर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से सचिवालय में मिली और उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही पीजीटी पदनाम को प्रवक्ता में बदला जाएगा। वहीं शीघ्र ही केसर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में राज्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर, धीरज सागर, रणबीर ठाकुर, राज्य महासचिव संजीव ठाकुर, तेज सिंह, बिलासपुर प्रधान नरेश ठाकुर, महासचिव मंडी मनोज, लेखराम, कर्म सिंह व देवेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!