हैरी केन की हैट्रिक से इंग्लैंड ने पटका पनामा

मॉस्को— हैरी केन की हैट्रिक की बदौलत रविवार को फीफा विश्व कप ग्रुप-जी के मुकाबले में पनामा को 6-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इंग्लैंड ने पहले ही हाफ में पांच गोल कर दिए थे। जॉन स्टोंस ने दो गोल किए। जेसी लिनगार्ड ने भी एक गोल किया। पनामा की ओर से फिलिप बिलॉय ने एकमात्र गोल किया। वह वर्ल्ड कप फाइनल्स में पनामा की ओर से गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। स्टोंस ने इंग्लैंड को आठवें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद कप्तान हैरी केन ने 22वें मिनट में गोल कर स्कोर को 2-0 कर दिया। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा गोल था। लिनगार्ड ने 36वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 पहुंचा दिया। उन्होंने शानदार स्ट्राइक से गोल किया। इसके बाद स्टोंस ने फ्री-किक पर गोल कर स्कोर को 4-0 किया। केन ने पेनल्टी से गोल कर स्कोर को 5-0 कर दिया। हैरी केन वर्ल्ड कप मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से हैट्रिक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 62वें मिनट में गोल किया। वह इस विश्व कप में सबसे ज्यादा (पांचगोल) करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, क्रिस्टयानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) और लुकाकू (बेल्जियम) ने चार-चार गोल किए हैं। इंग्लैंड की जीत के बाद बेल्जियम भी इस ग्रुप से राउंड ऑफ 16 में पहुंच गया है। वहीं, पनामा ट्यूनीशिया और पनामा दौड़ से बाहर हो गए हैं।