करमड़ी में वन महोत्सव का आगाज

तीसा —विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने गुरुवार को चुराह उपमंडल की टिकरीगढ़ पंचायत के करमड़ी गांव में देवदार का पौधा रोप कर चंबा जिला में जन सहभागितया पर आधारित वनमहोत्सव का विधिवत तरीके राज्यस्तरीय वनमहोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष ने जुंगरा पंचायत में मंडलस्तरीय वनमहोत्सव में भी पौधारोपण किया। हंसराज ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिए वन व पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है। जिसका हमें न केवल संरक्षण करना होगा बल्कि आने वाली पीढियों के लिए वनों को बचाकर रखना होगा। उन्होंने कहा कि जब हमारे वन संरक्षित रहेंगे तभी धरती पर मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होने जंगलों को बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने तथा पेड़ बनने तक इसके पालन- पोषण व सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होने कहा कि जंगलों को हो रहे नुकसान के कारण आज पर्यावरण बल्कि हमारा ऋतु चक्कर भी प्रभावित हुआ है। इससे पहले वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल ओपी सोलंकी ने विस उपाध्यक्ष का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 12 से 14 जुलाई तक मनाए जाने वाले वनमहोत्सव के दौरान जनसहभागिता से पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुराह वन मंडल की 70 हेक्टेयर व चंबा मंडल की दो सौ हेक्टयेर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगें। इसके अलावा जिला के डलहौजी मंडल में भी विभिन्न जगह पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर जिप सदस्य ज्ञान चौहान, डीएफओ चंबा डा. संजीव शर्मा, डीएफओ सलूणी कमल भारती, भाजपा महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर व भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।