कांग्रेस संगठन में तैनातियां

शिमला— प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने संगठन में युवा शक्ति को कार्य करने के अवसर देने का निर्णय लिया है। इसके तहत कई ब्लॉक में नए मुख्य संगठक नियुक्त किए गए हैं। मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने यह नियुक्तियां की हैं। संजीव मल्होत्रा को घुमारवीं ब्लॉक व सोम प्रकाश सांख्यान को जिला बिलासपुर का संगठन मंत्री बनाया गया है। राजेश राणा को बैजनाथ व विनोद ठाकुर को कंडाघाट का  मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है। अर्की में संजय ठाकुर व वेद प्रकाश ठाकुर को जिला कांग्रेस सेवादल सोलन में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। शाम सिंह को नूरपुर और रमन को वहां का संगठन मंत्री बनाया गया है।