फ्रांस सेमीफाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे 2-0 से हराया

मॉस्को— फीफा विश्व कप-2018 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने उरुग्वे को 2-0 से हरा दिया। शुक्रवार को खेले गए मैच में राफेल वराने ने 40वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया। फ्रांस के डिफेंडर को एंटॉनी ग्रीजमैन का पास मिली, जिसे उन्होंने हेडर से गोल में तबदील कर दिया। उरुग्वे को हालांकि एक मिनट बाद ही बराबरी करने का मौका मिला, जब मार्टिन कारेस के हेडर को फ्रांस के गोलकीपर हूगो लॉरिस ने अपने दाएं ओर छलांग लगाकर गेंद को रोक लिया। हाफ टाइम तक फ्रांस की टीम 1-0 से आगे थी। इसके बाद फ्रांस की ओर से ग्रीजमैन ने 61वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी, जो अंत तक कायम रही। ग्रीजमैन के शॉट पर उरुग्वे के गोलकीपर चूक गए और गेंद उनके हाथ से लगकर गोलपोस्ट में चली गई। पहले हाफ में फ्रांस की टीम ने मजबूत खेल दिखाया और मैच पर पकड़ बनाए रखी। फ्रांस ने अब तक टूर्नमेंट में शानदार डिफेंस वाली टीम उरुग्वे के खेमे में लगातार हमले किए।