राफेल डील पर दो को केंद्र की खिलाफत

शिमला— राफेल डील पर हिमाचल कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर घपले का आरोप लगाते हुए इस मसले को लेकर दो अगस्त को धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन करेगी और उपायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। श्री सुक्खू ने कहा कि मोदी सरकार ने राफेल विमानों की खरीद के लिए जो सौदा किया है, वह पूर्व में यूपीए सरकार के समय में किए गए सौदे से काफी मंहगा है।

बागी 31 तक दें अर्जी

सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो नेता वापस आना चाहते हैं, वे इसके लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जिला अध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं।