प्रदेश में आज से मानसून कमजोर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान, एक-दो स्थानों पर ही होगी बारिश

 शिमला — हिमाचल प्रदेश में आगामी एक सप्ताह तक मानसून कमजोर बना रहा। हालांकि मौसम विभाग ने राज्य में 30 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेने का पूर्वानुमान लगाया है। मगर इस दौरान एक-दो स्थानों पर ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। जबकि सितंबर माह के पहले सप्ताह के दौरान मानूसन फिर से रौद्र रूप दिखाएगा। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मानसून सक्रिय बना रहा। इस दौरान राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश रिकार्ड की गई। राज्य के कांगड़ा, मंडी व चंबा जिला में बहुत भारी बारिश रिकार्ड की गई है। धर्मशाला में सबसे अधिक 292.2 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा जोगिंद्रनगर में 127.0, पालमपुर में 98.0, बैजनाथ में 96.0, खेरी में 81.0, नगरोटा सूरया में 65.0, सरकाघाट में 65.0, गग्गल में 41.0, नैना देवी में 22.0, धर्मपुर में 21.0 और डलहौजी में 17.0 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ स्थानों को छोड़कर शेष हिमाचल में मौसम शुष्क बना रहा जिससे अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले 1 से 4 डिग्री का उछाल आया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 30 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान एक दो स्थानों पर ही बारिश होगी।

अब तक हुई बारिश

जिला      वास्तविक सामान्य

बिलासपुर 758.2     668.3

चंबा       572.0     1097.6

हमीरपुर   989.0    844.6

कांगड़ा    1595.0   1259.3

किन्नौर    101.3     178.1

कुल्लू      491.4     403.5

लाहुल     141.2     329.7

मंडी       970.0    885.8

शिमला    568.8     489.6

सिरमौर    952.7     1049.9

सोलन     799.0    775.5

ऊना       879.8     664.0