राफेल सौदा अब तक का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला

रायपुर— कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे को देश का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला करार देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि राफेल विमानों का दाम 540 करोड़ रुपए प्रति विमान से जादुई तरीके से बढ़कर 1600 करोड़ रुपए प्रति विमान हो गया। उधर, मानसून सत्र के आखिरी दिन कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने राफेल विमान सौदे में कथित अनियमितता को लेकर संसद परिसर में सोनिया गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।