राहुल कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना

नई दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप ङ्क्षसह सुरजेवाल ने यहां बताया कि श्री गांधी करीब 14 दिन तक इस यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान भोले शंकर के अनन्य भक्त राहुल गांधी राष्ट्र के नवनिर्माण, देश और देशवासियों की खुशहाली तथा समृद्धि की कामना के साथ भगवान कैलाशपति के दर्शन और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कैलाश मानसरोवर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने कर्नाटक जाते समय पिछले दिनों यह संकल्प उस समय लिया था, जब उनका विमान भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बच गया था। इस संकट के टलने के बाद उन्होंने भगवान भोले शंकर को याद करते हुए उन्होंने संकल्प लिया था कि वह बाबा भोले के दर्शन के लिए कैलाश मानसरोवर जाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस यात्रा में बाधक नहीं बनने का आग्रह किया और कहा कि यात्रा पर जाने वाले के प्रति आदर और श्रद्धा के भाव की परंपरा है और भाजपा को उसका निर्वहन करना चाहिए।