विपिन कुमार शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ के सरताज

धर्मशाला— प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संघ के नए सरताज विपिन कुमार चुने गए हैं। बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में शुक्रवार को कर्मचारी संघ के चुनावों का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, प्रेस सचिव व प्रोपगंडा सचिव पद के लिए चुनाव करवाए गए। प्रदेश भर के 387 बोर्ड कर्मचारियों ने इस चुनाव में मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार और बलवीर सिंह के बीच मुकाबला हुआ। विजेता विपिन कुमार को 216 वोट पड़े, वहीं उपविजेता बलबीर को 169 मत पड़े और दो वोट अवैध पाए गए। उपाध्यक्ष पद पर विजेता ओंकार को 224 वोट, उपविजेता रमन कुमार को 115 वोट, महासचिव के लिए विजेता सुनील कुमार को 220, उपविजेता विजय कुमार को 165, संयुक्त सचिव को विजेता देश राज को 215, उपविजेता मयूर ठाकुर को 171, प्रेस सचिव के लिए विजेता सुशील कुमार को 218, उपविजेता करण चौहान को 166, सहसचिव और प्रोपगंडा सचिव के लिए विजेता अश्वनी कुमार को 222 वोट और उपविजेता अशोक कुमार को 163 वोट मिले। वहीं कश्मीर सिंह चुनाव संयोजक स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने इसकी पुष्टि की है।