सीएम खट्टर हिसार में फहराएंगे तिरंगा

चंडीगढ़ — हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह यमुनानगर में आयोजित किया जाएगा जहां राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ध्वजारोहण करेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिसार में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में इसी दिन सायं एट होम का भी आयोजन किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इनके अलावा राज्य में जिलास्तर पर आयोजित किए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल झज्जर में, विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव रोहतक, शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा पलवल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु फतेहाबाद, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ जींद, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज चरखी दादरी, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह कुरुक्षेत्र, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन गुरुग्राम और परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार फरीदाबाद में ध्वजारोहण करेंगे।