गगनयान के लिए समझौते की तैयारी

नई दिल्ली — इसरो के महत्त्वाकांक्षी मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ में अब रूस से करार हो सकता है। इसके संबंध में विशेषज्ञ सुझाव के लिए भारत फ्रांस के साथ पहले ही करार कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले महीने होने वाली नई दिल्ली यात्रा के दौरान इस संबंध में समझौता किया जा सकता है।