नाइजीरिया में हिंसा, 19 की मौत

अबुजा — मध्य नाइजीरिया में हिंसा की एक घटना में 19 लोगों की मौत हो गई। हिंसा में कई घरों को जला दिया गया। पुलिस ने कहा कि लंबे समय से किसानों और चरवाहों के बीच चल रहा संसाधन संबंधी संघर्ष हालांकि कुछ हफ्तों से शांत चल रहा था। लोपांदेत द्वेई दू इलाके में 11 लोगों को गोली मार दी गई। राज्य के बाराकिन लाडी में मंगलवार को आठ अन्य लोगों की हिंसा में मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ताइपेव तेर्ना ने बताया कि पहले हमले में 12 लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे में तीन लोग घायल हुए, जिसमें 95 घरों को जला दिया गया और 310 मवेशियों की चोरी हो गई। प्रभावित इलाके में कई सालों से घुमंतू चरवाहों और किसानों के बीच जमीन और पानी को लेकर संघर्ष चल रहा है।