पवन राणा दिल्ली अस्पताल में भर्ती

शिमला— हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा वायरल की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे पवन राणा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस कारण उन्हें कार्यकारिणी की बैठक की बजाय सीधे अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद पवन राणा का कुशलक्षेम पूछने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित कई नेता राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। सूचना के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए पवन राणा पहले से ही अस्वस्थ चल रहे थे।