बाढ़ से निपटने को प्रशासन तैयार

 पंचकूला -जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और इस दिशा में जिला व खंड स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं।  यह जानकारी पंचकूला के उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला सचिवालय के सभागार में बाढ़ नियंत्रण के संबंध में किए गए प्रबंधों के संबंध में आयोजित बैठक में समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारियां की गई हैं और इस संबंध में अधिकारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं, ताकि समय रहते किसी भी अप्रिय घटना को घटने से रोका जा सके।  उन्होंने कहा कि नदियों में बाढ़ आने की स्थिति में शीघ्र संबंधित अधिकारी व प्रशासन को सूचना देने और इस संबंध में आम लोगों को भी सावधान बरतने की दिशा में सूचित करेंगे।  उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तर पर जिला सचिवालय के तहसील भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 0172-2562135 और 0172-2568311 है। उपमंडल स्तर पर उपमंडल अधिकारी पंचकूला के बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0172-2561685 है।  इसी प्रकार उपमंडल अधिकारी कालका के कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर 01733-220500 है। पंचकूला में तहसील स्तर पर स्थापित किए गए बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0172-2562135। तहसीलदार कालका कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01733-220501 है। बीडीपीओ पिंजौर के कार्यालय में खंड स्तर पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01733-220046 है। इसी प्रकार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मोरनी कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 01733-250103, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर 01733-256413 तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रायपुररानी कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का नंबर 01734-256628 है। नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र पंचकूला, कालका व पिंजौर के लिए स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 0172-2583794 है। इस बैठक में कई विभागों के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।