विराट-मीराबाई बनेंगे खेल रत्न, एशियाड-राष्ट्रमंडल विजेता नजरअंदाज

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू के नाम की देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए सिफारिश की गई है जबकि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया है।एशियाई खेलों के चलते राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह को उसके नियमित दिन 29 अगस्त से आगे बढ़ाकर 25 सितम्बर किया गया था लेकिन हैरानी की बात है कि इंडोनेशिया में एशियाई खेलों के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद किसी खिलाड़ी को खेल रत्न के लिए नहीं चुना गया।