उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

आगरा— विश्वप्रसिद्ध स्मारक ताजमहल एक ओर जहां पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुनियाभर में प्यार की निशानी के तौर पर मशहूर ताजमहल के दीदार के लिए उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मर्जीयोयव पत्नी के साथ आगरा पहुंचे। कार्यक्रम के तहत उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजमहल पहुंचे और पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने ताज महल में आम पर्यटकों की एंट्री बंद करा दी थी। बता दें कि, मिर्जीयोयव के 2016 में पद संभालने के बाद से यह उनका पहला भारत दौरा है। वहीं, भ्रमण के दौरान ताजमहल में करीब चार घंटे तक आम पर्यटकों की एंट्री पर बैन रही और इस दौरान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति सुरक्षा व्यवस्था के बीच पत्नी के साथ ताज का दीदार किया।