भाजपा मनाएगी जश्न और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ राज्यपाल को सौंपेगी चार्जशीट।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले; बीजेपी नेताओं पर चले केस वापस लिए, तो जाएंगे कोर्ट

कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि यदि भाजपा नेताओं पर चल रहे मामलों को सरकार वापस लेती है तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी और कानूनी राय लेकर अदालत की शरण में जाएगी।  कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार भाजपा के नेताओं के खिलाफ चल रहे मामलों को वापस लेने के लिए प्रयासरत है और यह कभी सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि धूमल समेत कई बड़े नेताओं के खिलाफ मामले चल रहे हैं, जिनके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर खासा दबाव है। सरकार को एक साल होने को है, जिस पर भाजपा जश्न मनाने की सोच रही है। इस पर कांगे्रस ने भी निर्णय लिया है कि उसी दिन पार्टी इस सरकार के खिलाफ चार्जशीट राज्यपाल को सौंपेगी।