राजीव कुमार ब्लॉक देहरा के संयोजक

शिमला — प्रदेश कांग्रेस ने राजीव कुमार शर्मा को सोशल मीडिया विभाग के तहत ब्लॉक देहरा में संयोजक बनाया है। संगठन में लंबे अनुभव के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजीव कुमार शर्मा को सोशल मीडिया विभाग में ब्लॉक देहरा का संयोजक नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजीव कुमार शर्मा कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं। वह काफी समय से कांग्रेस संगठन से जुडे़ हैं।