के 9 वज्र और एम 777 होवित्जर तोपें सेना में हुई शामिल, बढ़ेगी ताकत

बोफोर्स तोप के बाद भारतीय सेना में तीन दशक लंबा इंतजार आज खत्म होने हो गया है। के 9 वज्र और  एम 777 होवित्जर तोपों के शामिल होने से सेना की ताकत और बढ़ गई। पाकिस्तान और चीन सीमा पर बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए इन तोपों की महत्ता बढ़ जाती है। करगिल युद्ध के समय भी काफी ऊंचाई पर बैठे दुश्मनों को निशाना बनाने के लिए ज्यादा दमदार तोपों की जरूरत महसूस की गई थी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण नासिक के देवलाली तोपखाने केंद्र पर ‘के 9 वज्र और  एम 777 होवित्जर’ तोपों को शामिल करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मौजूद थीं। रक्षा मंत्री ने आज सुबह ट्वीट कर कहा था कि आज 155 mm एम 777 A2 अल्ट्रा लाइट होवित्जर आधुनिक गन सिस्टम्स को सेना में शामिल किया जाएगा। इस मीडियम तोप को आसानी से दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भी तैनात किया जा सकता है।