श्रीराम के कारण भारत बना वैश्विक महाशक्ति

20लखनऊ —अयोध्या में राममंदिर निर्माण की मांग को लेकर अब यूपी के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का बयान सामने आया है। चौधरी ने कहा कि पूरे देश की भावना है कि अयोध्या में शीघ्र राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि भगवान राम के कारण भारत वैश्विक महाशक्ति बना। ऐसे में जनभावनाओं का आदर करते हुए जल्द राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। यूपी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण् मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि चाहे सरकार हो या कोई भी संस्था हो, सभी को जनभावनाओं का आदर करना चाहिए। आज पूरे देश की जनभावना यह है कि मंदिर का निर्माण जल्द होना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि पूरे विश्व की नजरें अयोध्या पर लगी हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जैसे ही भव्य राममंदिर का निर्माण होगा, अयोध्या का पूर्व गौरवशाली इतिहास एक बार फिर स्थापित होगा।

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!