राष्ट्रीय लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सिरसा रैली रद्द

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में राष्ट्रीय लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की एक जनवरी को प्रस्तावित जिला स्तरीय रैली रद्द हो गई है। सूत्रों के अनुसार यह रैली पार्टी में पिछले कुछ समय से चल रही उठापटक  के बाद भीड़ न जुटने के अंदेशे के तहत की गई है। हालांकि आधिकारिक रूप से पार्टी ने अब इस एवज में सिरसा विधानसभा क्षेत्र के गांव रंगड़ीखेड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन आहूत किया है जिसे पार्टी के संयोजक एंव सांसद राजकुमार सैणी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी संबोधित करेंगे। नवगठित पार्टी ने प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उम्मीदवार तय करने के लिए जिलावार रैलियों का सिलसिला छेड़ा है। इसकी जानकारी पार्टी के संयोजक सांसद राजकुमार सैनी ने दीपावाली पर्व पर सिरसा के लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाऊस में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी थी।