सुजानपुर के अभिषेक नेवी में अफसर

सुजानपुर:  ग्राम पंचायत दाड़ला के अभिषेक सिंह ठाकुर का भारतीय नौसेना में बतौर सब-लेफ्टिनेंट चयन हुआ है। इस मौके पर उनकी माता अंजना ठाकुर व पिता अजीत सिंह ठाकुर ने खुशी जाहिर की है। अभिषेक की शुरू से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक की पढ़ाई नेवी चिल्ड्रन स्कूल विशाखापटनम में हुई। उनके पिता कृष्ण बतौर इंजीनियर नियुक्त हैं। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं अभिषेक सिंह के  घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लग रहा है

जीवनसंगी की तलाश है? तो आज ही भारत  मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें- निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!