सेक्टर-37 सी में लोगों ने पाया ज्ञान

पंचकूला।  दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा भगवान परशुराम भवन, सेक्टर-37 सी चंडीगढ़ में मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी संयोगिता भारती ने कहा कि एक पूर्ण सदगुरु की शरण में जाकर ही मानव के भीतर आत्मिक सदगुण प्रकट होते हैं। आज मनुष्य के परम कल्याण की बात करें तो एक पूर्ण सदगुरु ही होते हैं, जो जीवात्मा को ब्रह्मज्ञान प्रदान कर उसे परमात्मा के साथ जोड़ देते हैं। भाव उसे ईश्वर के शाश्वत स्वरूप का साक्षात दर्शन करवाते हैं। इस मौके पर कई श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तजनों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।